Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बाढ़ प्रभावित इलाकों पर 28 करोड़ डॉलर खर्चेगा रूस

russia will spend 28 crore dollor on flood affected areas

16 जुलाई 2012

मास्को। रूस सरकार ने बाढ़ प्रभावित दक्षिणी शहर क्रिमस्क के पुनर्निर्माण के लिए लगभग 28 करोड़ डॉलर खर्च करने का निर्णय लिया है। मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ के कारण इस शहर को भारी नुकसान पहुंचा है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, इस धन का आवंटन क्रास्नोदर प्रांतीय प्रशासन और संघीय सरकार करेगी।

स्थानीय निवासियों से मुलाकात के दौरान क्रास्नोदर प्रांत के गर्वनर अलेक्जेंडर तकाच्योव ने कहा, "हम इस शहर का, यहां की सामाजिक सुविधाओं और आधारभूत संरचना का फिर से निर्माण करेंगे। हम विद्यालय और अस्पताल से सुसज्जित एक नया इलाका निर्मित करेंगे। क्रि मस्क शहर के पुनर्निर्माण के लिए लगभग 28 करोड़ डॉलर की राशि संघीय और प्रांतीय बजट से आवंटित की गई है।"

सात जुलाई को दक्षिणी रूस के तीन शहर बाढ़ की चपेट में आ गए थे, जिसमें कम से कम 171 लोगों की मौत हो गई थी और सात हजार घर बाढ़ में डूब गए थे। इस आपदा से गैस, विद्युत और जल आपूर्ति के साथ-साथ सड़क और रेल के सम्पर्क को भारी नुकसान हुआ था।

ज्यादातर मौतें किं्रमस्क शहर में हुईं थीं और यहां बाढ़ से 13 सौ से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए थे।

मूसलाधार बारिश से पर्वतीय नदियों में बाढ़ की वजह से आई इस आपदा में स्थानीय अनजान लोग प्रभावित हुए थे, खास कर क्रिमस्क शहर में, जहां सबसे ज्यादा मौतें और क्षति होने की खबर है।

कई निवासियों का दावा है कि उन्हें तूफान की कोई चेतावनी नहीं मिली। लेकिन जिला प्रशासन ने कहा है कि उसने स्थानीय टेलीवीजन पर एक संक्षिप्त खबर चलवाई थी और साथ ही लोगों को संदेश भेजे थे। लेकिन बाढ़ के कारण पहले बिजली गई, जिससे टेलीवीजन बंद हो गए और ज्यादातर संदेश भी काफी देर से पहुंचे।

 

More from: samanya
31848

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020