Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारत हो सहायक तमिल ईलम के निर्माण में: एस रामदौस

construction of Tamil Eelam


26 अप्रैल 2011 

चेन्नई। पीएमके नेता एस. रामदौस ने मंगलवार को कहा कि भारत को श्रीलंका में एक स्वतंत्र तमिल ईलम राज्य के निर्माण के लिए कोशिश करनी चाहिए।

रामदौस ने कहा, "भारत को तमिलों की आबादी वाले क्षेत्र को अलग कर तमिल ईलम के निर्माण के लिए कदम उठाने चाहिएं।"

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका की सेना और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) के बीच हुए अंतिम युद्ध में 2009 में 40,000 से अधिक तमिल मारे गए थे।

रामदौस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में श्रीलंका द्वारा जानबूझ कर तमिलों के खिलाफ की गई कार्रवाई जैसे सुरक्षित ठिकानों और अस्पतालों में शरण लिए तमिलों पर बमों से हमला, भोजन की आपूर्ति बाधित करना और तमिल महिलाओं पर अत्याचार, जैसी गतिविधियों के बारे में बताया गया है।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे पर अंतर्राष्ट्रीय अदालत में मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने भी संवाददाताओं से कहा था कि वह भी रामदौस के विचार से सहमत हैं कि राजापक्षे को युद्ध अपराधी घोषित किया जाना चाहिए।

तमिल ईलम के सवाल पर उन्होंने कहा, "यह अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा है। इस बारे में बात करते वक्त भारत की सुरक्षा और बेहतर सम्बंधों का ध्यान रखना चाहिए।"

 

More from: samanya
20304

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020