Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिल्म की सफलता में फिल्म समीक्षकों की अहमियत : सचिन जोशी

sachin joshi mumbai mirror

19 जनवरी 2013

मुम्बई।  अभिनेता सचिन जोशी का कहना है कि उन्हें फिल्म समीक्षकों से जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, वह अविश्वस्नीय है। उनकी फिल्म 'मुम्बई मिरर' शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है। सचिन ने कहा, "फिल्म समीक्षकों की अहमियत होती है, किसी फिल्म की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुझे उनसे जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, उससे मैं हैरान हूं।"


उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि डरावनी, रोमांटिक या चोर-पुलिस वाली फिल्म ही सफल होती हैं। कोई फिल्म बड़ी या छोटी नहीं होती। फिल्म की विषयवस्तु ही सबसे महत्वपूर्ण होती है।"


अंकुश भट्ट निर्देशित 'मुम्बई मिरर' में सचिन के अलावा प्रकाश राज, गिहाना खान, महेश मांजरेकर और प्रशांत नारायणन भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। फिल्म डांस बार मालिकों और पुलिस की सांठगांठ पर आधारित है।

 

More from: Khabar
34384

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020