Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

तेंदुलकर, रेखा से गुलजार होगी राज्यसभा

sachin rekha in rajya sabha

27 अप्रैल 2012

नई दिल्ली। अपने प्रदर्शन से करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत चुके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर संसद भवन में नई भूमिका निभाते नजर आएंगे। राष्ट्रपति पतिभा पाटील ने गुरुवार को राज्यसभा के लिए तेंदुलकर सहित मशहूर अदाकारा रेखा एवं कारोबारी अनु आगा के मनोनयन को मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति भवन की प्रवक्ता अर्चना दत्ता ने आईएएनएस को बताया, "राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए सचिन तेंदुलकर, रेखा एवं अनु आगा के मनोनयन को मंजूरी दे दी है।"

संविधान के प्रावधान के तहत राष्ट्रपति को 12 हस्तियों को उच्च सदन में मनोनीत करने का अधिकार होता है। तेंदुलकर सहित तीन हस्तियों का मनोनयन इसी प्रवाधान के तहत हुआ है।

मंगलवार को 39 वर्ष पूरे करने वाले तेंदुलकर ने पिछले महीने अपना 100वां अतंर्राष्ट्रीय शतक लगाया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले तेंदुलकर क्रिकेट इतिहास के पहले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने मार्च में एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ अपना 100वां शतक जमाया।

तेंदुलकर ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके 10 जनपथ आवास पर मुलाकात की और इसी दिन राष्ट्रपति ने उनके राज्यसभा के लिए मनोनयन की मंजूरी दी।

तेंदुलकर का मनोनयन उनके प्रशंसकों के लिए हैरान करने वाला रहा क्योंकि क्रिकेट प्रशंसक उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग कर रहे थे।

वह पहले ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है।

वहीं, सिने जगत से मशहूर अभिनेत्री रेखा अब राज्यसभा की शोभा बढ़ाएंगी। बॉलीवुड से शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी उच्च सदन के सदस्य रह चुके हैं। अभिनेत्री जया बच्चन समाजवादी पार्टी (सपा) से राज्यसभा की सदस्य हैं।

रेखा हिंदी फिल्मों की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने संवेदनशील एवं यादगार भूमिकाओं के लिए कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

राज्यसभा में सिने जगत से मनोनीत होने वाली हस्तियों में वैजयंतीमाला, नरगिस दत्त, लता मंगेशकर एवं शिवाजी गणेशन शामिल हैं।

थर्मेक्स इंडस्ट्रीज की पूर्व अध्यक्ष एवं सोनिया गांधी की नेतृत्व वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की सदस्य आगा एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

आगा ने कॉरपोरेट प्रसाशन एवं महिला सशक्तीकरण एवं भारत की विभिन्नता पर काफी लिखा है। सेवानिवृत्त होने के बाद आगा ने वंचितों की शिक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।

More from: Khabar
30583

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020