Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

11 महीने बाद वनडे क्रिकेट में उतरेंगे सचिन तेंदुलकर

sachin will play odi after 11 months
11 जनवरी, 2011
 
डरबन। भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर दक्षिण अफ्रीका के साथ बुधवार से खेले जाने वाले पहले एकदिवसीय मुकाबले में लगभग 11 महीने बाद वापसी करेंगे।
 
सचिन ने अपना अंतिम एकदिवसीय मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाफ 24 फरवरी, 2010 को ग्वालियर में खेला था। ग्वालियर में खेले गए उस ऐतिहासिक मैच में तेंदुलकर ने एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक लगाकर विश्व का पहला खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया था।
 
तेंदुलकर ने अब तक 442 एकदिवसीय मैचों में 45.12 की औसत से 17,598 रन बनाए हैं जिसमें 46 शतक और 93 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 200 रनों का रहा है।
More from: samanya
17725

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020