Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सैफ का दिल आया दीपिका पर !

saif heart on deepika


26 जुलाई 2012

मुंबई। सैफ अली खान का दिल दीपिका पादुकोण पर आ गया है। चौकिए मत यह सच है। लेकिन, बात यह नहीं है कि वह करीना कपूर को छोड़कर दीपिका पादुकोण के चक्कर में फँस गए हैं बल्कि मुद्दा यह है कि सैफ अली खान को लगता है कि दीपिका के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आती है लिहाजा उनके साथ ही कुछ और फिल्में करनी चाहिएं।


कॉकटेल में दीपिका के अभिनय से खुश सैफ अब उन्हें अपने बैनर की कुछ और फिल्मों के लिए भी साइन करना चाहते हैं। वैसे भी, सैफ के साथ दीपिका की लव आज कल और अब कॉकटेल हिट हो चुकी हैं।


सैफ के करीबी दोस्तों के मुताबिक, इन दिनों सैफ इस्तांबुल में हैं, वहां से आने के बाद दीपिका के साथ फिल्में साइन करने की अंतिम औपचारिकताएं पूरी होंगी। जानकारों के मुताबिक, सैफ की पिछली पांच फिल्मों पर गौर फरमाया जाए, तो तीन में दीपिका पादुकोण हैं। उनमें दो हिट रही हैं, जबकि कॉकटेल को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। करीना के संग कुर्बान और एजेंट विनोद को ज्यादा सफलता नहीं मिली और 40 साल के होने के चलते सैफ के साथ हर हीरोइन की केमिस्ट्री नहीं जमती।


खुद सैफ ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि करीना के साथ उनकी जोड़ी को दर्शक पसंद नहीं करते। जबकि दीपिका की खासियत है कि वे हमउम्र और बड़े कलाकारों के साथ भी पसंद की जा रही हैं।

More from: samanya
32046

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020