Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'जूली' के अगली कड़ी में काम करेंगी साक्षी

sakshi-choudhary-bollywood-16042014
16 अप्रैल 2014
मुंबई|
फिल्मकार दीपक शिवदासानी साल 2004 में आई फिल्म 'जूली' की अगली कड़ी में पर्दे पर फिर से हलचल लाने के लिए तैयार हैं, उन्होंने फिल्म के मुख्य किरदार के लिए इस बार एक नए चेहरे को चुना है, जिसका नाम साक्षी चौधरी है।

साल 2004 में प्रदर्शित हुई मूल फिल्म में अभिनेत्री नेहा धूपिया ने एक तवायफ का किरदार निभा कर बॉक्सऑफिस पर धूम मचा दी थी।

'जूली 2' की कहानी एक तवायफ की होने के बजाय एक अभिनेत्री की हो सकती है।

एक सूत्र ने कहा, "जूली' में नेहा धूपिया के विवादित किरदार के बारे में सोचकर साक्षी पहले तो हिचक रही थीं, लेकिन जब उन्होंने अपने किरदार के बारे में सुना तो फिल्म में काम करने के लिए हां कर दी।"

साक्षी खुद भी कहती हैं कि वह फिल्म में काम करने को लेकर पहले हिचकिचा रही थीं।

उन्होंने कहा, "जब मैंने फिल्म की कहानी पढ़ी, तो काम करने के लिए राजी हो गई। यह अभिनय प्रधान फिल्म है। यह ऐसी भूमिका है, जो किसी नवोदित कलाकार को कम ही मिलती है।"

एक सूत्र के मुताबिक, फिल्म में साक्षी को कई उत्तेजक दृश्य भी फिल्माने की जरूरत पड़ेगी।

साक्षी 'जूली 2' के अलावा 'हेरा फेरी 3' में भी काम कर रही हैं और उन्होंने चार और फिल्मों के लिए अनुबंध किया है।
More from: Khabar
36694

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020