Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रचनात्मक आलोचना करते हैं सलमान : सोनाक्षी

salmaan do creative criticism sonakshi-says

19 दिसम्बर 2012

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह अभिनेता सलमान खान के निरंतर समर्थन और रचनात्मक आलोचना के लिए उनकी बहुत शुक्रगुजार हैं। सोनाक्षी ने बताया, "सलमान जब भी मेरे काम आलोचना करते हैं, सकारात्मक तरीके से करते हैं। मैंने उनके कहने पर ही वजन कम किया है। उनकी वजह से ही मैं अभिनेत्री हूं और वह मेरी सफलता से खुश हैं। उनकी कही बातों को मैं हमेशा सकारात्मक तरीके से लेती हूं।"


फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी का वजन 80 किलो था। उन्हें फिल्म के लिए वजन कम करने में बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। हालांकि सोनाक्षी को अपने वजन के बारे में लागों की टिप्पणियों से खास फर्क नहीं पड़ता।


वह कहती हैं, मैंने इस बारे में टीवी पर देखा और पढ़ा भी है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि हंसी आती है। कल जब मेरी फिल्म हिट होगी तब इन लोगों के मुंह खुद ही बंद हो जाएंगे।


अब तक सोनाक्षी अपनी हर फिल्म में देसी रूप में सामने आई हैं, लेकिन आनेवाली फिल्म 'बुलेट राजा' में वह पश्चिमी फैशन के रंग में नजर आएंगी।


दो साल की अवधि में ही सोनाक्षी (25) बॉलीवुड में कई सफल फिल्में दी हैं। सोनाक्षी कहती हैं कि इससे उनकी व्यक्तिगत जिंदगी में कुछ भी नहीं बदला है।


फिलहाल सोनाक्षी अरबाज खान की फिल्म 'दबंग 2' के प्रचार में व्यस्त हैं। फिल्म 21 दिसम्बर को रिलीज हो रही है।


 

More from: Khabar
34125

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020