Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

संगमा ने की आडवाणी से भेंट

sangama meets advani

8 जून 2012

नई दिल्ली। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता पी. ए. संगमा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से शुक्रवार को मुलाकात कर राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगा। संगमा के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का समर्थन मांगा।

संगमा के एक सहयोगी ने कहा, "वह राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के लिए आडवाणी से मिलने गए।"

संगमा को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता से पहले ही अपनी-अपनी पार्टियों के समर्थन भरोसा मिल चुका है। अपनी उम्मीदवारी के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए उन्होंने कई पाटियों के नेताओं से मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को भी पत्र लिखकर उनसे मुलाकात का समय मांगा।


 

More from: Khabar
31128

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020