Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

महंगे प्रचार से छोटी फिल्मों को दिक्कत : संजय सूरी

sanjay suri will see in premmayee


5 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  अभिनेता-निर्माता संजय सूरी का मानना है कि महंगे प्रचार का चलन अच्छे विषयों पर बनी छोटी फिल्मों के लिए नुकसानदेह है। फिल्म 'प्रेम माई' के लिए बुलाई गई पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा, "मीडिया काफी महंगा हो चुका है और छोटे फिल्मों का प्रचार करना काफी मुश्किल हो गया है, खास कर जो फिल्में मैंने बनाई हैं। मैं हमेशा एक बात कहता हूं, आप एक महंगी फिल्म बना सकते हैं लेकिन आप फिल्म के प्रदर्शन पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं कर सकते।"


संजय का मानना है कि यह बहुत गम्भीर समस्या है क्योंकि इस वजह से कुछ अच्छी फिल्में सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पातीं।
 

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म 'आई एम' के सह निर्माता 42 वर्षीय संजय का कहना है कि बतौर फिल्मकार उनकी जिम्मेदारियां बढ़ी हैं।


शेखर एस. झा द्वारा निर्देशित 'प्रेम माई' 12 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में संजय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

More from: Khabar
33225

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020