Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिल्म के लिए पंजाबी तहजीब सीख रहे हैं साकिब

saquib learn panjabi for flim

23 नवंबर 2012

मुम्बई। मॉडल से अभिनेता बने साकिब सलीम 'मेरे डैड की मारुति' फिल्म में किरदार निभाने और पंजाबी साहित्य और भाषा को जानने के लिए गुरुद्वारे गए। 24 वर्षीय साकिब ने 'यश राज फिल्म्स' की 'वाई-फिल्म्स' के अंतर्गत बन रही निर्देशक आयशा छिब्बर की इस फिल्म में चण्डीगढ़ के एक लड़के राज की भूमिका की है।

दिल्ली के रहने वाले साकिब ने  कहा, "मैंने अपने उत्तर भारतीय दोस्तों के साथ दोबारा घूमना शुरू किया और मुम्बई के अंधेरी स्थित गुरुद्वारे गया ताकि मैं खुद में चण्डीगढ़ को महसूस कर सकूं। गुरुद्वारे के बाहर कुछ लोगों की दुकानें थीं जो कि लॉकेट और कड़ा बेचा करते थे।"

उन्होंने कहा, "मैंने उनसे 10 दिनों तक बातचीत की और उनकी भाषा और हावभाव अपनाने की कोशिश की। उत्तर भारत से ताल्लुक रखने की वजह से मेरे लिए यह कर पाना मुश्किल नहीं था।"


 

More from: Khabar
33832

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020