Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सत्य साईं बाबा की हालत बेहद नाजुक

satya-sai-baba-on-ventilator-04201123

23 अप्रैल 2011

पुट्टापर्थी (आंध्रप्रदेश)। आध्यात्मिक गुरू सत्य साईं बाबा की हालत शनिवार को भी बेहद गम्भीर बनी हुई है। वह पुट्टापर्थी के सत्य साईं अस्पताल में भर्ती हैं।

अस्पताल द्वारा जारी किए गए चिकित्सा बुलेटिन में कहा गया, "सत्य साईं बाबा की हालत कल (शुक्रवार) की तरह ही जटिल बनी हुई है। उनकी स्थिति बेहद गम्भीर है।"

अस्पताल के निदेशक ए. एन. सफाया ने कहा, "उन्हें अभी तक वेंटीलेटर पर रखा गया है।"

उन्होंने कहा, "साईं बाबा के स्वास्थ्य की बारीकी से निगरानी की जा रही है और चिकित्सकों का एक दल चौबीसों घंटे उनकी चिकित्सा में जुटा है।"

उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह उनका डायलिसिस किया गया।

85 वर्षीय साईं बाबा के कई अंग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। उनके गुर्दे और यकृत ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हैं और रक्तचाप और दिल की धड़कन कम होती जा रही है।

सत्य साईं बाबा को गत 28 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

More from: Khabar
20244

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020