Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गंगा-यमुना को बचाने के लिए आंदोलन

save the ganga yamuna movement

19 जून 2012

नई दिल्ली । दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर सोमवार को गंगा बचाओ आंदोलन के बैनर तले सैकड़ों प्रदर्शनकारी जुटे और उन्होंने सरकार से गंगा और यमुना की सफाई के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।

प्रदर्शन करने वालों में हरिद्वार के भूमा निकेतन आश्रम के संत समाज और अन्य शामिल थे।

एक प्रदर्शनकारी गोविंद राव ने  कहा कि सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलों पर 10 लाख करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इसने यमुना किनारे खेल गांव के पास पचासों आलीशान फ्लैट बनाए जहां एक फ्लैट की कीमत अब 7 करोड़ रुपये है। ऐसे में सरकार गंगा और यमुना की सफाई के लिए पैसे खर्च क्यों नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कि यमुना अपने उद्गम स्थल पर बिल्कुल स्वच्छ है लेकिन वह दिल्ली आते-आते गंदी हो जाती है। लेकिन सरकार इस ओर अब तक कुछ भी करने में असफल रही है।

आंदोलनकारियों के मुताबिक देश की आबादी का 70 फीसदी दो नदियों के किनारे बसी हुई है।

प्रदर्शनकारियों ने राजघाट से जंतर-मंतर तक रैली भी निकाली।

प्रदर्शकारियों में शामिल बनारस से आए रंजीत कपूर ने युवाओं से इस आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। प्रदर्शन में फिल्म अभिनेता मुकेश खन्ना भी शामिल थे।


 

More from: samanya
31311

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020