Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'जिस्म 2' पर चलेगी सेंसर की कैंची

sensor scissor on jism 2

18 जुलाई 2012

नई दिल्ली। आने वाली फिल्म 'जिस्म 2' पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड बुधवार को अपना फैसला लेगा। लेकिन अभिनेत्री से फिल्म निर्देशक बनी पूजा भट्ट का कहना है कि वह अपनी फिल्म के साथ कोई भी ऐसी काट-छांट स्वीकार नहीं करेंगी, जो उसकी कहानी में बदलाव ला दे। पूजा ने मंगलवार रात अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "कल (बुधवार) सैंसर बोर्ड 'जिस्म 2' पर अपना फैसला लेगा। मै ऐसी काई भी काट-छांट स्वीकार नहीं करूंगी, जो मेरी फिल्म को बदल दे।"

'जिस्म 2' वर्ष 2003 में आई 'जिस्म' का संस्करण है, जो उससे कई गुणा बेबाक है। फिल्म में भारतीय मूल की कनाडाई पोर्न स्टार सनी लियोन मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

पूजा ने उन दिनों को भी याद किया जब 'जिस्म' प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सैंसर बोर्ड के पास गई थी। उन्होंने लिखा, "दस वर्षो पहले जब 'जिस्म' सैंसर बोर्ड के पास गई थी, तो उन्होंने उसमें से दो दृश्यों को हटा दिया था, जो वर्तमान में काफी हास्यास्पद है, लेकिन उन्होंने दृश्यों को उत्तेजक माना था।"

उन्होंने कहा, "मैंने दस वर्ष पहले 'जिस्म' में दो दृश्यों को हटाना स्वीकार किया था क्योंकि वह हमारी कहानी को नुकसान नहीं पहुंचाते थे।"

'जिस्म 2' में रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह भी नजर आएंगे। फिल्म 27 जुलाई को रिलीज होगी।

 

More from: Khabar
31909

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020