Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भोपाल में 'आरक्षण' का सेट ढहने से शूटिंग प्रभावित

shooting of aarakshan stopped

8 मई 2011

नई दिल्ली। भोपाल में 'आरक्षण' फिल्म का सेट ढहा दिए जाने से पूरी शूटिंग योजना गड़बड़ हो गई। फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा ने कहा कि यहां दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान के साथ कुछ दृश्यों का फिल्मांकन होना था।

स्थानीय निकायों ने फिल्म के सेट को विवादित भूमि पर बना बताते हुए शुक्रवार शाम इसे ढहा दिया था। लेकिन झा का कहना है कि उन्हें इसके विवादास्पद होने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यह भूमि उन्होंने मिनाल रेजीडेंसी ग्रुप से लीज पर ली थी।

झा के मुताबिक, "हमें मालूम नहीं था कि जिस भूमि पर हमने निर्माण कराया है, वह विवादास्पद है। प्रशासन ने यह जानने के बावजूद इसे ढहा दिया कि हमने शूटिंग के लिए अस्थाई निर्माण कराया है, जबकि एक महीने के भीतर यह अपने आप समाप्त हो जाता। इससे निश्चित रूप से हमारी शूटिंग की योजना प्रभावित हुई है।"

जिस सेट को ढहाया गया है, वह एक एकड़ क्षेत्र में फैला था। इसकी आधी भूमि पर एक बंगला भी था, जो फिल्म में अमिताभ बच्चन के चरित्र से सम्बद्ध था।

सेट को ढहाने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया था। भोपाल के अतिरिक्त जिलाधिकारी रजनीश श्रीवास्तव के अनुसार, "यह अवैध ढांचा था, इसलिए इसे ढहा दिया गया। हमें उच्च न्यायालय ने ढांचे को ढहाने का निर्देश दिया था।"

More from: samanya
20575

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020