Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शाहरुख का वादा, जल्द पहुंचेंगे पटना

sharuckh promise to reach patna soon

16 दिसंबर 2011

नई दिल्ली।  बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को इस बात का अफसोस है कि वह अपनी नई फिल्म 'डॉन 2: द किंग इज बैक' के प्रचार के लिए पटना नहीं पहुंच सके। उनका कहना है कि वह प्रचार कार्यक्रम में बदलाव कर पटना पहुंचेंगे। शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, "मैं निश्चित रूप से पटना आऊंगा। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। हम कल यह बताएंगे। मैं विमान में पांच घंटे की यात्रा कर ऊब गया हूं, यह समय की बर्बादी है।"

सुरक्षा सम्बंधी कुछ कारणों के चलते पटना में प्रचार कार्यक्रम रद्द हो गया था। यह शाहरुख की पटना की पहली यात्रा होती।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मैं पटना की अपनी पहली यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित था लेकिन जिला अधिकारियों ने कुछ सुरक्षा कारण बताए। मैं जल्दी ही किसी और समय पटना आऊंगा।"

'डॉन 2' के निर्माण दल सदस्य व कलाकार अपनी फिल्म के प्रचार के लिए विभिन्न शहरों में जा रहे हैं। अब तक वे प्रचार के लिए नागपुर, अहमदाबाद जा चुके हैं और शुक्रवार को जयपुर में होंगे।

फिल्म में शाहरुख, प्रियंका चोपड़ा, बमन ईरानी, ओम पुरी, साहिल श्रॉफ, इलिया खान व नवाब खान ने अभिनय किया है। फिल्म 23 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी।

More from: Khabar
27521

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020