Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शाहरुख ने सैफ-करीना को शादी की बधाई दी

sharukh khan gave best wishes to saif and kareena for their marriage

16 अक्टूबर 2012


मुम्बई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने दोस्तों सैफ अली खान और करीना कपूर को परिणय सूत्र में बंधने पर बधाई दी है। उन्होंने दोनों के अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की है। सैफ और करीना ने मंगलवार को मुम्बई में कोर्ट मैरिज की। शाहरूख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "सैफ और करीना को सुखद वैवाहिक जीवन की बधाई। अल्लाह आपके परिवार को स्वस्थ और खुश रखे।"


शाहरुख फिल्म 'कल हो ना हो' में सैफ के साथ और 'रा वन' में करीना के साथ काम कर चुके हैं।


सैफ और करीना की शादी के समारोह का आयोजन बांद्रा स्थित घर में करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में होगा। इस जोड़ी को सैफीना कहकर भी पुकारा जाता है।


 

More from: Khabar
33421

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020