Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हॉलीवुड एक्ट्रेस से रोमांस करना चाहते हैं शाहरुख

sharukha-monika-05082013
5 Aug, 2013
मुंबई। 
शाहरूख खान के साथ बॉलीवुड की हर हिरोइन काम करना चाहती है, लेकिन किंग खान का दिल तो हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मोनिका वेलुसी पर आ गया है। उनकी तमन्ना है सिल्वर स्क्रीन पर मोनिका से रोमांस करने की। इटालियन एक्ट्रेस मोनिका हॉलीवुड फिल्मों का बड़ा नाम हैं और अपनी हॉट इमेज और बोल्ड सींस के लिए भी जानी जाती हैं।

बताया जाता है कि शाहरूख खान हॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका के बड़े प्रशंसकों में से एक हैं और उनकी हसरत है कि वह उनके साथ किसी फिल्म में काम करें। वहीं शाहरूख हॉलीवुड में जवां दिलों की धड़कन गिरार्ड बटलर के साथ भी काम करना चाहते हैं। गिरार्ड और शाहरूख के बीच अच्छी दोस्ती भी है। शाहरूख बेस्ट सेलर बुक लाइफ ऑफ पाइ और शांताराम पर आधारित फिल्म को प्रोड्यूस करने का भी इरादा रखते हैं, लेकिन उनका मानना है कि इन फिल्मों के निर्माण पर काफी लागत आएगी जो इस समय उनके बस में नहीं है। शाहरूख ने अभी हाल ही में ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का निर्माण किया है जो 9 अगस्त को रिलीज हो रही है। लगता है कि अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, इरफान खान, ओम पुरी, अमरीश पुरी, ऐश्वर्या राय बच्चन के नक्शे कदम पर चलते हुये शाहरूख भी अपनी फैन फॉलोविंग बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी बनाने का इरादा रखते हैं।

More from: Khabar
34876

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020