Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शत्रुघ्न को जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

shatrughan will relieve from hospital soon

1 अगस्त 2012

मुम्बई। पिछले एक माह से अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की हालत में बाइपास सर्जरी के बाद सुधार हो रहा है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। शत्रुघ्न के बेटे कुश ने आईएएनएस से कहा, "डैड की सेहत में सुधार हो रहा है। अब वह पहले से काफी बेहतर हैं। उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हो रहा है। हमारी तरफ से किसी तरह की शिकायत नहीं है।"

कुश ने कहा, "उन्हें अस्पताल से छुट्टी किस दिन मिलेगी, फिलहाल यह तय नहीं है, लेकिन डॉक्टरों ने स्वीकृति दे दी है। उन्हें यहां ठीक से आराम मिल रहा है, इसलिए अब यह उन पर और हम पर निर्भर है.. उन्हें जल्द ही किसी भी समय यहां से ले जाया जा सकता है।"

शत्रुघ्न को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद दो जुलाई को कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

More from: Khabar
32126

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020