Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शेट्टार बने कर्नाटक के मुख्यमंत्री

shatter the karnataka cm

12  जुलाई 2012
 
बेंगलुरू। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जगदीश शेट्टार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पिछले चार साल में वह राज्य में भाजपा के तीसरे मुख्यमंत्री हैं। शेट्टार ने पूर्व मुख्यमंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा का स्थान लिया है। गौड़ा को राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के खेमे द्वारा बनाए गए दबाव के कारण पद से इस्तीफा देना पड़ा। येदियुरप्पा को पार्टी ने खनन मामले में रिश्वत के आरोप में पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया था।

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से घनिष्ठ सम्बंध हैं। शेट्टार बेंगलुरू से 400 किलोमीटर उत्तर में धारवाड़ जिले के हुबली ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके हैं।

 

More from: samanya
31794

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020