Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'पानी' एक मिशन है : शेखर कपूर

shekhar kapoor says my movie pani is mission

 
3 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  मानसून, मि. इंडिया और बैंडिट क्वीन जैसी फिल्में बनाने वाले शेखर कपूर ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म पानी एक मिशन है। कपूर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, "पानी एक फिल्म है, लेकिन और भी बहुत कुछ है। पानी एक लगन है, लेकिन और भी बहुत कुछ है। पानी एक मिशन है।"


पानी की कहानी दुनिया के भविष्य की स्थिति में है, जब पानी को लेकर जंग छिड़ा हुआ है। पानी की मिल्कियत अंतर्राष्ट्रीय निगमों के पास है और जो प्यास का उपयोग नियंत्रण स्थापित करने के लिए करता है। ऐसे ही एक भविष्य के शहर में एक प्रेमी युगल सारे नियम कानून तोड़ डालता है, जिससे एक युद्ध होता है और पानी कलकल आम आदमी की ओर बह पड़ता है।


66 वर्षीय निर्देशक की यह परियोजना लम्बे समय से लटकी थी, लेकिन आखिर यश राज फिल्म ने निर्माता बनना स्वीकार कर लिया।


बताया जा रहा है कि फिल्म में मुख्य किरदार रितिक रोशन निभाएंगे। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।


आस्कर पुरस्कार विजेता ए.आर. रहमान इसमें संगीत देंगे।

 

More from: samanya
33954

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020