Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

स्मिता पाटिल पुरस्कार से बढ़ा भरोसा : दीपिका

smita patil award will increase confidence says deepika padukone

19 सितम्बर 2012


मुम्बई| अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को स्मिता पाटिल मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और उनका कहना है कि इस तरह के पुरस्कार उन्हें अपनी पसंद के प्रति भरोसा दिलाते हैं। दीपिका ने एक समारोह के दौरान कहा, "स्मिता पाटिल उन लोगों में से हैं, जिनके काम को मैं सबसे अधिक पसंद करती हूं और तथ्य यह है कि मैंने इस पुरस्कार को अपने करियर के प्रारम्भिक चरण में प्राप्त कर लिया है। निश्चिय ही यह मुझे भरोसा दिलाते हैं कि मैं सही कर रही हूं।"


मंगलवार को पुरस्कार प्राप्त करने वाली दीपिका ने कहा, "यह मुझे आगे बढ़ने का विश्वास देता है और इस तरह की फिल्में और किरदार चुनने का विश्वास देता है, जैसा कि मैं कर रही हूं।"


मॉडल से अभिनेत्री बनी दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'ओम शांति ओम' में शाहरुख खान के साथ की थी।


उनकी आने वाली फिल्मों में 'कोचादैयान', 'रेस 2', 'ये जवानी है दीवानी' और 'राम लीला' शामिल हैं।

 

More from: Khabar
32910

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020