Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फैशन पर आधारित रियलिटी शो में सोहा अली खान एंकरिंग करेंगी

soha ali khan will see in sahib bibi aur gangster 2

25 अगस्त 2012

नई दिल्ली। अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि छोटे पर्दे पर आने वाले सभी रियलिटी शो बहुत दिलचस्प होते हैं और उनमें मानव हित होता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विशेष रूप से लोगों को स्वयं को कैमरे के सामने देखना बहुत मनोरंजक होता है।


सोहा ने बताया, "मैंने बहुत से रियलिटी शो देखे हैं और यहां तक की अगर कोई शो थोड़ा भी अच्छा है, तो लोग खुद को कैमरे के सामने देखने के लिए उस शो को देखते हैं। रियलिटी शो में मानव हित होता है।"


फैशन पर आधारित शो 'व्हट नोट टू वियर' में 33 वर्षीय सोहा स्टाइलिस्ट अकी नरूला के साथ प्रस्तोता की जिम्मेदारी सम्भालती नजर आएंगी।
 

वर्ष 2010 में सोहा पहली बार स्टार प्लस के शो 'गोदरेज खेलो जीतो जियो' में पहली बार मेजबानी करती नजर आई थी।


'व्हट नोट टू वियर' पहले से ही अमेरिका और ब्रिटेन में खासा लोकप्रिय है।


यह शो 13 हिस्सों की श्रृंखला है, जिसमें पूरे देश से 13 महिलाओं को अलग-अलग पोशाकों को दिखाया जाएगा। शो का प्रसारण तीन सितम्बर से शुरू होगा।


वैसे सोहा जल्द ही फिल्म 'साहिब बीवी और गैंगस्टर 2' और 'चार फुटिया छोकरे' में भी नजर आएंगी।

More from: Khabar
32458

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020