Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'लुटेरा' मेरी कठिन फिल्म : सोनाक्षी

sonakshi says lutera is my difficult movie

9 नवंबर 2012

मुम्बई।  सोनाक्षी सिन्हा की अगली प्रदर्शित फिल्म 'सन ऑफ सरदार' है जो 13 नवम्बर को प्रदर्शित होगी इसके अलावा वह 'दबंग 2' की भी शूटिंग कर रही हैं लेकिन उनके मुताबिक 'लुटेरा' उनकी सबसे कठिन फिल्म है। 'लुटेरा' में सोनाक्षी के साथ रणवीर सिंह हैं जिसका निर्देशन 'उड़ान' फिल्म से चर्चा में आए निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं।


उन्होंने कहा, "लुटेरा' मेरे चरित्र और मेरे रूप के अनुसार काफी कठिन रहा। मुझे उम्मीद है लोग इसे पसंद करेंगे। विक्रमादित्य के साथ काम करना वापस स्कूल जाने जैसा था। काम के लिहाज से वह एक बेहतरीन निर्देशक हैं। 1950 के समय में जाना आसान काम नहीं था।"


'लुटेरा' अगले साल 2013 में प्रदर्शित होगी जिसके पहले क्रिसमस में 'दबंग 2' जारी की जाएगी।


 

More from: Khabar
33717

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020