Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सोनाक्षी से प्रभावित हैं इमरान

sonakshi-sinha-bollywood-12082013
12 अगस्त 2013
मुंबई|
निर्देशक मिलन लूथरिया की 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा!' में अभिनय कर रहे अभिनेता इमरान खान फिल्म की अपनी सह-अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से बहुत प्रभावित हैं। सोनाक्षी का काम के प्रति पेशेवर रवैया और समय की पाबंदी से इमरान खासे प्रभावित हैं। उनका कहना है कि ऐसे लोगों के साथ काम करना प्रेरणास्पद है।

रविवार को टीवी कार्यक्रम 'सी.आई.डी.' के सेट पर इमरान ने कहा, "मैंने सोनाक्षी के साथ पहली बार काम किया है, उनके साथ काम करने में मजा आया। वह बहुत ही पेशेवर और समय की पाबंद अभिनेत्री हैं। वह सेट पर हमेशा समय से पहले पहुंचती थीं।"

इमरान ने कहा, "सोनाक्षी अपने संवादों और दृश्यों को जानती थीं। इसलिए, जब आप ऐसे व्यक्ति के साथ काम करते हैं, तो अच्छा लगता है, यह बहुत प्रेरणास्पद है।"

इमरान ही नहीं 'सी.आई.डी.' में दया का पसंदीदा किरदार निभाने वाले अभिनेता दयानंद शेट्टी भी सोनाक्षी से प्रभावित हुए।

दया ने कहा, "मुझे अभी पता चला कि सोनाक्षी 'सी.आई.डी.' के सेट पर सुबह 11 बजे ही आ गईं थी। वह समय की बहुत पाबंद हैं। मैं नहीं जानता था कि उन्हें दोपहर 12.30 के आसपास बुलाया गया था।"

2010 की सफल फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के अगले संस्करण 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा!' की निर्माता एकता कपूर हैं। अक्षय कुमार अभिनीत यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में उतर रही है।
More from: Khabar
34941

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020