Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सफलता, असफलता को एक तरह से लेती हूं : सोनाक्षी

sonakshi son of sardar


 9 नवंबर 2012

मुम्बई।  'दबंग' और 'राउडी राठौर' जैसी लगातार दो सफल फिल्म देने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'जोकर' दर्शकों का ध्यान खींचने में नाकाम रही। लेकिन इससे विचलित हुए बगैर सोनाक्षी ने कहा है कि वह सफलता और असफलता दोनों को एक तरह से लेती हैं।


उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सफलता और असफलता को एक तरह से लेना अच्छा तरीका है। दोनों एक दूसरे के पीछे आते हैं।"


सोनाक्षी ने कहा, "मैं भाग्यशाली रही हूं कि मेरी फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए मैं छत के ऊपर जाकर ये नहीं चिल्लाती कि मेरी फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई की है, न ही फिल्म के न चलने पर रोती हूं। मैं अभिनय करती हूं क्योंकि यह मुझे पसंद है।"


सोनाक्षी 'जोकर' की असफलता से तनिक भी विचलित नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा, "मैं फिल्म का हिस्सा थी। किसी फिल्म के न चलने पर उससे जुड़ा हुआ हर व्यक्ति प्रभावित होता है। सफलता और असफलता दोनों के साथ मेरा व्यवहार समान रहता है।"


इस बीच सोनाक्षी, अश्विनी धीर निर्देशित फिल्म 'सन आफ सरदार' के प्रदर्शन का इंतजार कर रही हैं। इसमें उनके सह कलाकार अभिनेता अजय देवगन, संजय दत्त और अभिनेत्री जूही चावला हैं।


इस फिल्म में सोनाक्षी एक पारम्परिक पंजाबी लड़की की भूमिका में हैं। इसमें उन्होंने कई बाइक स्टंट किए हैं।


उन्होंने कहा, "यह बहुत मजेदार और एकदम अलग अनुभव था। मेरा चरित्र काफी सजीव और जोशपूर्ण है। मैं इस फिल्म में कई चीजें कर रही हूं जो मैंने एक्शन और बाईक चलाने जैसी चीजें पहले नहीं की हैं ।"


'सन आफ सरदार' यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' के साथ 13 नवम्बर को प्रदर्शित होगी।


चोपड़ा के निधन से दुखी सोनाक्षी का मानना है कि एक साथ प्रदर्शित होने के बावजूद दोनों पर असर नहीं पड़ेगा।


 

More from: samanya
33722

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020