Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

यश राज बैनर की अगली फिल्म में दिखेंगे सोनम, आयुष्मान

sonam and ayushmaan will seen in yash raj flims

 
28 दिसम्बर 2012

नई दिल्ली। अभिनेत्री सोनम कपूर और अभिनेता आयुष्मान खुराना यश राज फिल्म्स की अनाम फिल्म में काम करेंगे। दोनों इस फिल्म में संघर्षरत प्रेमी युगल के रूप में दिखेंगे। 27 साल की सोनम और 28 साल के आयुष्मान को क्रमश: मायेरा सहगल और मोहित चड्ढा की भूमिका मिली है। दोनों का मानना है कि वित्तीय संकट के दौर में भी प्यार का जुनून बरकरार रखा जा सकता है।


हालांकि सोनम के पिता और नौकरशाह वीके सहगल, जिनकी भूमिका ऋषि कपूर ने निभाई है, इस विचारधारा से इत्तेफाक नहीं रखते और पग-पग पर दोनों के सामने चुनौतियां पेश करते हैं।


फिल्म का निर्देशन नूपुर अस्थाना ने किया है, जो 'मुझसे फ्रेंडशिप करोगे' का निर्देशन कर चुकी हैं। फिल्म की पटकथा हबीब फैजल ने लिखी है। इसकी शूटिंग फरवरी में शुरू होगी।


 

More from: Khabar
34216

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020