Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सोनिया, नूयी

by a news published in forbes

25 अगस्त 2011

वाशिंगटन। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पेप्सीको कम्पनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारतीय मूल की अमेरिकी इंद्रा नूयी दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल हैं।

फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी सूची में 10 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सोनिया व नूयी का नाम है जबकि जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल शीर्ष स्थान पर हैं।

सूची में 64 वर्षीया सोनिया सातवें स्थान पर हैं और 55 वर्षीया नूयी चौथे स्थान पर हैं। सूची में शामिल ज्यादातर महिलाएं राजनेता, व्यवसायी व मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में कार्यरत हैं। दो अन्य भारतीय महिलाएं भी सूची में हैं।

आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी 49 वर्षीया चंदा कोचर 43वें स्थान पर हैं। बायोकॉन फाउंडर चेयर 58 वर्षीया किरण मजूमदार शॉ 99वें स्थान पर हैं।

मार्केल दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शीर्ष पर हैं। वह नवंबर 2005 में चांसलर बनी थीं। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन व इसी साल ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं दिलमा रूजेफ को पीछे छोड़कर यह जगह बनाई है।

More from: samanya
24131

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020