Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सोनिया गांधी का अमेरिका में सफल ऑपरेशन

sonia gandhi under went surgery
04 अगस्त 2011
 

दिल्ली। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का अमेरिका में सफल ऑपरेशन हुआ है। वे अब बेहतर महसूस कर रही हैं। हालांकि श्रीमति गांधी का किस तरह का ऑपरेशन हुआ है, इसपर कांग्रेस मुख्यालय कुछ भी कहने से इंकार कर रहा, लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि वो फिलहाल कुछ हफ्तों तक देश से बाहर ही रहेंगी। 

कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने कहा है कि "श्रीमति गांधी की सर्जरी सफल रही है और उनके स्वास्थ्य में भी सुधार आ रहा है।" उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी डॉक्टर की सलाह पर ही विदेश यात्रा पर निकली हैं और वे फिलहाल दो-तीन हफ्ते विदेश में ही रहेंगी।

हालांकि श्रीमति गांधी की तरफ से उनके स्वास्थ्य के संबंध में कोई आधिकारिक खबर नहीं दी गई है। लेकिन कांग्रेस कार्यालय में उनकी अनुपस्थिति को लेकर काफी कुछ कयास लगाए जा रहे थे। वैसे अपनी गैर मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की जिम्मेदारी एक टीम को सौंप दिया है। इस टीम में पार्टी के चार वरिष्ठ नेता शामिल हैं, जिनमें उनके पुत्र और सांसद राहुल गांधी भी हैं। राहुल के साथ इस टीम में स्वयं जनार्दन द्विवेदी, ए के एंटनी और अहमद पटेल शामिल हैं।

इन दिनों संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है और सरकार मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेराज़गारी जैसे मुद्दों पर विपक्ष के हमलों से चौतरफा घिरी हुई है। ऐसे में पार्टी और सरकार दोनों ही को सोनिया गांधी की गैरमौजूदगी जरूर खल रही होगी।

More from: Khabar
23346

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020