Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कैबिनेट फेरबदल पर फिर मिलेंगे सोनिया-मनमोहन

sonia-manmohan-to-meet-again-07201110

10 जुलाई 2011

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह प्रस्तावित मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में चर्चा करने के लिए रविवार को कांग्रेस सोनिया गांधी से एक बार फिर मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं ने शनिवार को भी बैठक की थी।

पिछले चार हफ्तों में दोनों नेताओं की यह चौथी मुलाकात है। पार्टी सूत्रों ने अनुसार मंत्रिमंडल में फेरबदल अगले सप्ताह, सम्भवत: सोमवार को ही हो सकता है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि चार प्रमुख मंत्रियों- प्रणब मुखर्जी, रक्षा मंत्री ए के एंटनी, गृहमंत्री पी. चिदम्बरम और विदेश मंत्री एस. एम कृष्णा के विभागों में फेरबदल के आसार नहीं है। शुरुआत में कृष्णा के बाहर होने की अटकले लगाई जा रही थी।

ममता बनर्जी के इस्तीफा देने और डीएमके के ए राजा और दयानिधि मारन के 2जी घोटाले की चपेट में आने से कई जगह खाली हो गई है। सोमवार को फेरबदल ज्यादा बड़ा नहीं होगा। चुनिंदा फेरबदल ही होने की संभावना है। हालांकि कांग्रेस में एक तबका मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल के जरिए खराब होती यूपीए सरकार की छवि को संभालना चाहता है।

More from: Khabar
22661

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020