Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उद्यानों से छेड़छाड़ की कोशिश न करे सरकार : मायावती

mayawati lashes on akhilesh, mayawati statue

14 अप्रैल 2012

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने सूबे की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार को शनिवार को आगाह किया कि यदि बसपा सरकार द्वारा निर्मित स्मारकों और उद्यानों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई तो इसके गम्भीर नतीजे सामने आएंगे। मायावती ने शनिवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के मौके पर सामाजिक पर्वितन स्थल पर अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए ये बातें कही।

मायावती ने कहा, "समाचार पत्रों में ऐसी खबरें आ रही हैं कि सूबे की सपा सरकार स्मारकों और उद्यानों के साथ छेड़छाड़ करने का मन बना रही है जो कि सही नहीं होगा।"

मायावती ने कहा, "मैं सपा सरकार को आगाह करना चाहती हूं कि बसपा सरकार द्वारा बनाए गए स्मारकों और उद्यानों के भीतर अन्य किसी तरह का निर्माण किया गया तो सूबे के साथ ही देश की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।"

मायावती ने कहा, "सपा सरकार को यह याद दिलाना चाहती हूं कि बसपा सरकार के कार्यकाल में उसके किसी भी महापुरुष की मूर्तियों या स्मारकों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई थी और इसीलिए हम भी उनसे ऐसी ही उम्मीद करते हैं।"


 

More from: samanya
30520

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020