Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सुबोधाकांत सहाय को मंदिर जाना पड़ा मंहगा!

subodh kant sahay mobbed by anna suppoters in mathura

24 अगस्त 2011

मथुरा। केन्द्र सरकार में पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय आज मथुरा के दानघाटी मंदिर में गये तो थे प्रभु के दर्शन करने, लेकिन जनता ने मंत्री जी के दर्शन करते ही उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। लोगों की मांग थी कि केन्द्रीय मंत्री भी जनलोकपाल बिल के लिए अन्ना का समर्थन करें।

बुधवार को केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मथुरा स्थित दान घाटी मंदिर में दर्शन करने गये थे। मंत्री जी के मंदिर पहुंचने की खबर तेज़ी से आस पास मौजूद अन्ना के समर्थकों के बीच फैल गयी। अभी सुबोधकांत सहाय दर्शन करके अपनी कार में बैठकर लौटने की तैयारी कर ही रहे थे कि दो दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया।

अन्ना समर्थक मांग कर रहे थे कि सहाय संसद में सशक्त लोकपाल विधेयक के समर्थन की घोषणा करें। हालांकि इस बात को लेकर सहाय कुछ नाराज भी हुए।

उन्होंने समर्थकों से कहा कि वे राजनीति से प्रेरित हैं और राजनीति कर रहे हैं। बाद में पुलिस की मदद से सहाय को वहां से निकाला गया और वह वापस जा सके।

More from: Khabar
24088

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020