Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सुनील शेट्टी की पत्नी ने खोला होम इंटीरियर स्टोर

sunil shetty wife open home interior store

15 जनवरी 2013

मुम्बई। इनटीरियर डिजाइन के व्यवसाय से अब फिल्म स्टार की एक और पत्नी का नाम जुड़ गया। अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी ने भी अपना होम इंटीरियर स्टोर आर हाउस शुरू कर दिया। माना के पहले रितिक रोशन की पत्नी सुजान रोशन, अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल और बॉबी देओल की पत्नी तान्या भी इस व्यवसाय में आ चुकी हैं।


सुजान मुम्बई में हाउस ऑफ डिजाइन बुटीक चलाती हैं जबकि ट्विंकल का व्हाइट विंडो नाम का स्टोर है जिसे एल डिकोर इंटरनैशनल अवार्ड मिल चुका है। तान्या का फर्नीचर का स्टोर गुड अर्थ है।


सुनील शेट्टी का कहना है कि उनका ज्यादातर सामान भारतीय शिल्पकारों के बनाए हैं और वह काफी समय से इस तरह का स्टोर खोलने का सोच रहे थे।


उन्होंने कहा 'हमारे 90 प्रतिशत उत्पाद भारतीय हैं। मैं देशभक्त हूं। हम मेड इन इंडिया की बजाय प्राउडली इंडियन का टैग लगाते हैं।'


इस तरह के स्टोर अमूमन अमीरों के लिए होते हैं लेकिन सुनील का कहना है कि उनके स्टोर से मध्यम वर्ग के लोग भी सामान खरीद सकते हैं।


लांच के मौके पर अमिताभ बच्चन की पत्नी जया, अभिषेक, काजोल, अजय देवगन, अरबाज खान, मलाइका, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और रवीना टंडन सहित अन्य कई जानीमानी हस्तियां मौजूद थीं।

More from: Khabar
34354

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020