Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सनी लियोन बनेंगी 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में जज

sunny leone will became the jduge in india got talent

16 जुलाई 2012

मुंबई। निर्णायक की कुर्सी पर बैठा शख्स लाखों लोगों के लिए आदर्श होता है, लेकिन बदलते वक्त में युवाओं के आदर्श बदल रहे हैं तो कलर्स चैनल ने इस कड़ी में एक नया कारनामा कर डाला है। कलर्स पर प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो इंडिया गॉट टैलेंट के लिए इस बार सनी लियोन को भी गेस्ट जज के तौर पर बुलाया गया है।

सनी लियोन पोर्न फिल्मों की स्टार हैं, और उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस के जरिए सुर्खियां बटोरी। इसके बाद महेश भट्ट ने अपनी फिल्म जिस्म-2 से उन्हें बॉलीवुड में उतार दिया। हालांकि, जिस्म-2 में भी वह पोर्न अभिनेत्री का ही किरदार निभा रही हैं।

यह फिल्म अभी प्रदर्शित भी नहीं हुई है कि सनी लियोन की बॉलीवुड निर्देशकों में माँग बढ़ रही है। सनी लियोन ने हाल में एकता कपूर की फिल्म साइन की है और इसी की शूटिंग के लिए वह भारत आ रही हैं। यह सनी लियोन की दूसरी फिल्म होगी। निर्देशक शेखर कपूर ने भी हाल में सनी लियोन के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी।

इंडिया गॉट टैलेंट सीजन 3 को सायरस और मनीष पॉल होस्ट कर रहे हैं। जज की भूमिका अभिनेता रितेश देशमुख और किरण खेर निभा रहे हैं।

More from: Khabar
31861

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020