Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मप्र में अन्ना हजारे समर्थक शेहला मसूद की हत्या

in bhopal on tuesday the iit officer

16 अगस्त 2011

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आरटीआई कार्यकर्ता व अन्ना हजारे की समर्थक शेहला मसूद की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार इंडिया अगेंस्ट करप्शन की प्रदेश संयोजक रह चुकी शेहला मसूद मंगलवार को अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर अभियान शुरू करने वाली थीं। मंगलवार को जब वह कोहेफिजा स्थित घर से निकलकर कार से जाने की तैयारी में थी तभी अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी।

भोपाल के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया, "शेहला मसूद जब अपनी कार की चालक सीट पर बैठी थी तभी उन्हें गोली मारी गई। हत्यारे कौन है, तथा क्या वजह है इसका खुलासा नहीं हो पाया है।" शेहला मसूद ने पिछली बार अन्ना हजारे के समर्थन में अनशन पर बैठी थी तथा वह इंडिया अगेंस्ट करशन की प्रदेश संयोजक भी बनाई गई थी। वह मंगलवार को मध्य प्रदेश के भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू करने वाली थी।

शेहला मसूद के साथियों ने बताया कि सौ मीटर का एक बैनर बनाया गया था और इसपर आम जनों से हस्ताक्षर कर यह जानने की कोशिश की जाने वाली थी कि प्रदेश का सबसे भ्रष्ट विभाग व अधिकारी कौन है। शेहला मंगलवार से अन्ना के आंदोलन की तर्ज पर एम.पी.अगेंस्ट करप्शन अभियान शुरू करने वाली थी।

सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या की खबर मिलने के बाद राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। वहीं फोरेंसिक विशेषज्ञ हालात का जायजा ले रहे है।

More from: Khabar
23760

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020