Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सनी की जिस्म-2 में पहनी बिकनी नीलाम होगी !

suuny leone wearing bikini in jism 2 will be sell

28 जुलाई 2012

मुंबई। जिस्म-2 के निर्माता महेश भट्ट और निर्देशक पूजा भट्ट फिल्म को हिट कराने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं। इस कड़ी में ताजा पहल महेश भट्ट की तरफ से हुई है, जिन्होंने जिस्म-2 में अभिनेत्री सनी लियोन की पहनी बिकनी की नीलामी का ऐलान किया है।


महेश भट्ट के मुताबिक, जिस्म-2 में सनी लियोन की बिकनी और दूसरे वस्त्र नीलाम किए जाएंगे और इस नीलामी से मिली रकम को पशुओं के लिए काम कर रही संस्था पेटा को दिया जाएगा।


गौरतलब है कि एक दिन पहले फिल्म जिस्म 2 को केंद्र में रखकर निर्देशक पूजा भट्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इस मौके पर मीडियाकर्मियों को जिस्म 2 के कई प्रोमो दिखाए गए और कलाकारों से बातचीत की गई। पूजा भट्ट फिल्म की सफलता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आईं।


दिलचस्प है कि जिस्म-2 को रिलीज होने में अभी एक हफ्ता है,लेकिन जिस्म-3 की तैयारियां चल रही है। यानी फिल्म को पब्लिसिटी दिलाने का हर अवसर भुनाया जा रहा है। फिलहाल, बिकनी को बेचने का हथकंडा अपनाया गया है। हां, अब देखना होगा कि सनी की बिकनी को कौन खरीदता है और वो भी कितने में।

More from: samanya
32090

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020