Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उतार-चढ़ाव महसूस करते हैं तनुज विरवानी

tanuj-virwani-07272013
27 जुलाई 2013
मुंबई|
बीते दौर की मशहूर अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के अभिनेता बेटे तनुज विरवानी कहते हैं कि सितारों के परिवार से होने के नाते आपको कई उतार-चढ़ावों से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसके चलते आप पर अतिरिक्त दबाव भी होता है। वैसे तनुज यह भी मानते हैं कि उन्हें अपनी मां के बॉलीवुड से नाते के चलते कुछ फायदे भी हुए हैं। तनुज ने आईएएनएस से कहा, "मुझे लगता है कि इस वजह से आप पर अतिरिक्त दबाव होता है। सितारों का बेटा होने की वजह से दर्शकों की आपसे बहुत सी उम्मीदें होती हैं। सितारों के घर से होने पर आप पर काफी जिम्मेदारी होती है। लेकिन इससे कई फायदे भी हैं क्योंकि मेरी मां के काम के प्रति यहां बहुत सम्मान है इसलिए मुझे फिल्मोद्योग के लोगों से मिलने में आसानी हुई।"

उन्होंने कहा कि वैसे उन्हें इस सब के बाद भी स्क्रीन टेस्ट से गुजरना पड़ा। तनुज ने 'लव यू सोनिया' से फिल्मोद्योग में पदार्पण किया है।

उन्होंने कहा, "मुझे अपनी अभिनय क्षमताएं साबित करने की जरूरत है। देखते हैं कि भाग्य में मेरे लिए क्या है।"

'लव यू सोनियो' में नेहा हिंगे तनुज की सह-कलाकार हैं। जो राजन के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हुई

More from: Khabar
34794

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020