Technology RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लखटकिया नहीं करोड़ी नैनो कहें जनाब !

tata launched golden nano

20 सितंबर 2011

मुंबई। नैनों को अभी तक हम लखटकिया ने नाम से ही जानते हैं। लेकिन जिस नैनों की यहां बात हो रही है उसे खरीदने के लिए अब लाख नहीं करोड़ों खर्च करने पड़ेंगे। टाटा समूह ने अपनी एक नैनो कार का ऐसा मॉडल पेश किया सोने-चांदी और कीमती पत्थरों से जड़ा हुआ है। इस नक्काशी के बाद नैनों कार के इस मॉडल की कीमत हो गई है 22 करोड़ रुपये।

सोमवार को टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने सोने की नैनो कार लॉंच किया। आपको बता दें सोने से बनी ये दुनिया की पहली कार है। इसमें 80 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया है। सिर्फ सोना ही नहीं इसमें 15 किलो की चांदी भी लगाई गयी है। कार को बनाने में 30 कारीगरों की 120 दिनों की मेहनत शामिल है। इस कार को टाटा की सहयोगी कंपनी टाइटन ने बनाया है। टाइटन घड़ी बनाती है। 

इस कार के साख ही टाटा ने दुनिया की पहली सोने की कार बनाने का भी तमगा हासिल कर लिया है। वैसे दुनिया की अब तक की सबसे मंहगी कार बुगाती वेरॉन है जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है।   

 

More from: Technology
25183

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020