12 जुलाई 2012
मुम्बई। कुश्ती के प्रसिद्ध खिलाड़ी और अपने जमाने के कुशल अभिनेता दारा सिंह को हजारों प्रशंसकों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनका गुरुवार सुबह अपने आवास पर निधन हो गया था। दारा की अंतिम यात्रा दोपहर करीब तीन बजे जुहू स्थित आवास से शुरू हुई। उनके शव को फूलों से सजे मिनी ट्रक पर रखकर कर पवन हंस श्मशान ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
कड़ी सुरक्षा के बावजूद दारा के शोक संतप्त प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि देने में कामयाब रहे। बॉलीवुड भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। राजा मुराद, ऋषि कपूर, फरदीन खान तथा डॉली बिंद्रा इस मौके पर मौजूद थे।
मुम्बई के पूर्व कांग्रेस प्रमुख कृपाशंकर सिंह ने दारा को याद करते हुए कहा, "उन्होंने अपने मित्रों का कभी गलत इस्तेमाल नहीं किया। मैं उन्हें आज भी 'रामायण' में उनकी भूमिका के लिए याद करता हूं।"
दारा का गुरुवार सुबह 84 वर्ष की उम्र में अपने घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह सात जुलाई से ही बीमार थे, जिसके बाद उन्हें धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी।
उनके परिवार में पत्नी और छह बच्चे- तीन बेटे तथा तीन बेटियां हैं।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।