Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

महाराष्ट्र में बलात्कार पीड़ित किशोरी ने दम तोड़ा

teenager-girl-committed-sucide-after-raped-04201116

16 अप्रैल 2011

बीड़(महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के बीड़ जिले में पिता के नियोक्ता और उसके सहयोगी द्वारा बार-बार दुष्कर्म किए जाने के बाद आत्मदाह करने वाली 16 वर्षीय किशारी ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, "किशोरी का शरीर 90 फीसदी से अधिक झुलस चुका था।"

पुलिस के अनुसार जिले के सुरमापुरी गांव में किशोरी के पिता के नियोक्ता और उसके एक सहयोगी ने एक सप्ताह तक लड़की के साथ बलात्कार किया।

अधिकारी ने बताया, "आरोपी बाबूलाल रसाल के यहां किशोरी का पिता काम करता था। पुलिस ने रसल और उसके सहयोगी नारायण काले को गिरफ्तार कर लिया है।"

पुलिस का कहना है कि रसाल और काले ने कथित रूप से किशोरी के साथ सात दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़ दिया गया।

More from: Khabar
20032

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020