Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

तेजिंदर सिंह का रिश्वत के आरोप से इंकार

tejinder singh, tatra and vectra, tejinder singh told i do not offer any bribe

11 अप्रैल 2012

नई दिल्ली |  लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) तेजिंदर सिंह ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में इस बात से इंकार किया उन्होंने सेना को ट्रक बेचने के लिए किसी तरह के रिश्वत की पेशकश की थी। तेजिंद्र सिंह ने महानगरीय दंडाधिकारी सुदेश कुमार से कहा कि सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह द्वारा लगाया गया यह आरोप सरासर झूठा और बेबुनियाद है।

सिंह ने कहा, "आरोप यह लगाया गया था कि मैंने टाट्रा एंड वेक्ट्रा लिमिटेकी की तरफ से रिश्वत की पेशकश की थी, जो कि बीईएमएल को वाहनों की आपूर्ति करती है। यह आरोप सरासर झूठा और बेबुनियाद है, और मैं इससे इंकार करता हूं।"

वेक्ट्रा कम्पनी टाट्रा वाहनों का निर्माण करती है, जिन्हें सेना द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

ज्ञात हो कि सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह ने मीडिया में यह खुलासा करके पूरे रक्षा महकमे में खलबली मचा दी थी कि एक सेवानिवृत्त रक्षा अधिकारी ने उन्हें 600 घटिया वाहनों के आर्डर को मंजूरी देने के लिए 14 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश की थी और उन्होंने तत्काल यह बात रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी को जाकर बताई थी।

तेजिंदर सिंह 2010 में रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने न्यायालय से मांग की कि इस तरह का झूठा बयान मीडिया में देने के लिए सेना प्रमुख और अन्य को सम्मन किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की जाए।

अदालत, तेजिंदर सिंह द्वारा सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह के खिलाफ दायर मानहानि के मामले की सुनवाई कर रही थी।

न्यायालय ने कहा कि सेना प्रमुख को सम्मन जारी करने या न जारी करने पर 21 अप्रैल को फैसला किया जाएगा।

More from: Khabar
30457

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020