Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

स्वस्थ हो रहे हैं तेलुगू अभिनेता राजेंद्र

telgu actor iis fine

 सितम्बर 2012


चेन्नई। मस्तिष्काघात के बाद अस्पताल में दाखिल कराए गए अभिनेता राजेंद्र प्रसाद के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है। राजेंद्र को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को हैदराबाद के केयर हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था। डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी भी की है।


उनके सचिव नागा राजू ने बताया, "अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।"


राजेंद्र की पत्नी, उनकी बेटी व बेटा उनके पास अस्पताल में मौजूद हैं।


छप्पन वर्षीय राजेंद्र तेलुगू फिल्मोद्योग के सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने 200 से ज्यादा तेलुगू फिल्मों व कुछ तमिल फिल्मों में अभिनय किया है।

More from: Khabar
32636

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020