Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'द डार्क नाइट राइजेज' गोलीबारी घटना निराशाजनक : अमिताभ

the dark knight rises incident is hopeless amitabh

21 जुलाई 2012

मुम्बई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने बैटमैन श्रृंखला की नई फिल्म 'द डार्क नाइट राइजेज' के सिनेमाघर में प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी की घटना पर अफसोस जाहिर किया है। ज्ञात हो कि उपनगर डेनवर स्थित एक थिएटर में शुक्रवार को एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 12 लोगों की हत्या कर दी थी। इस घटना में कई अन्य घायल हो गए थे।

पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने कथित तौर पर दावा किया वह बैटमैन का प्रबल दुश्मन है। उसने पुलिस को बताया कि वह एक 'जोकर' था।

अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "हर दिन कुछ न कुछ तकलीफदेह दिखाई देता है। कोलोराडो हत्याकांड के जीवंत दृश्य देखें...बैटमैन जैसी पोशाक पहने बंदूकधारी कह रहा था कि वह 'जोकर' था।"

जब पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार किया तो उसके पास से एक राइफल, एक पिस्तौल और एक गैस नकाब मिला। इस घटना ने पूरी दुनिया के लोगों को हिलाकर रख दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और आभूषण डिजाइनर फराह खान अली ने भी इस घटना पर अफसोस जाहिर किया है।

 

More from: samanya
31976

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020