Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पीयूष झा के उपन्यास पर बनेगी फिल्म

the flim will be make on piyush jha 's novel
18 जुलाई 2012
 
मुम्बई।  अपनी फिल्म 'सिकंदर' से दर्शकों का दिल जीतने में असफल रहे फिल्म निर्माता पीयूष झा अपने सीरियल किलर्स पर आधारित उपन्यास 'मुम्बईस्तान' पर फिल्म बनाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। झा ने बताया, "मैंने रूपा प्रकाशन के साथ मुम्बई की गलियों पर आधारित अपराध-कथा उपन्यास लिखने का करार किया है। मेरा पहला उपन्यास अगस्त के पहले हफ्ते में आ जाएगा। इसका शीर्षक 'मुम्बईस्तान' है। यह सीरियल किलर्स के बारे में है और इस पर जल्द ही फिल्म बनेगी।"
 
'मुम्बईस्तान' मुम्बई के अपराधशील स्थलों के बारे में खुलासा करेगा।
 
उपन्यास का विमोचन फिल्म निर्माता एकता कपूर करेंगी। एकता ने झा के इस अपराध आधारित उपन्यास में दिलचस्पी भी जाहिर की है।
 

इतना ही नहीं एकता ने उपन्यास का परिचय भी लिखा है। झा ने बताया, "एकता कपूर इस परियोजना को लेकर उत्सुक हैं और वह इसमें दिलचस्पी ले रही हैं इसलिए हम दोनों जल्द ही इस पर एक-साथ काम करेंगे।"

 

More from: Khabar
31904

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020