Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सरकार सिर्फ समीक्षा ही करेगी या कार्रवाई भी : भाजपा

the goverment only will be review or action bjp

12 जुलाई  2012

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर विरोधी दल सत्ताधारी समाजवादी पार्टी (सपा) की मंशा पर लगातार प्रश्नचिह्न खड़े कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हमेशा कानून-व्यवस्था की समीक्षा की ही बात करते हैं लेकिन देखना यह है कि सरकार इस मामले में कार्रवाई कब करती है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने गुरुवार को कहा, "मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले महीने अपने आला अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की थी और तब उन्होंने दावा किया था कि 15 दिनों के भीतर राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार नजर आएगा।"

पाठक ने कहा कि सूबे की कानून-व्यवस्था में सुधार तो नहीं आया अलबत्ता सरकार की नाक के नीचे रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली रात एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी दारोगा भी आसानी से फरार हो गया। इस तरह की घटनाएं सरकार के दामन पर बदनुमा दाग की तरह हैं।

पाठक ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रशासनिक तंत्र में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अपहरण के एक मामले को लेकर उच्च न्यायालय भी सरकार को फटकार लगा चुका है। मुख्यमंत्री के लाख दावों के बाद कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार नजर नहीं आ रहा है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राजधानी लखनऊ में सरकार की ओर से मात्र एक एसएसपी रैंक का अधिकारी तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है।

पाठक ने कहा कि पिछली सरकार और वर्तमान सरकार में अंतर क्या है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार के दौरान दुष्कर्म के मामले समाने आ रहे थे और इस सरकार में भी आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार रात को राजधानी लखनऊ में ही मॉल थाने में दुष्कर्म की एक शर्मनाक वारदात सामने आयी, जिसमें थाने के दारोगा ने ही एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बाद में वह आसानी से फरार हो गया।

 

More from: samanya
31782

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020