Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

डीनो मोरिया के घर में चोरी

theft in dino morea house


 27 अक्टूबर 2012

मुम्बई। अभिनेता डीनो मोरिया अपने घर में चोरी के बाद काफी सदमे में हैं। चोरी के वक्त वह घर में ही सो रहे थे। हालांकि पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। 36 वर्षीय डीनो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मुम्बई पुलिस लाजवाब है। शनिवार सुबह मेरे घर पर चोरी हो गई थी, पुलिस और मैंने चोर को ढूंढ़ लिया। जय हो मुम्बई पुलिस।"


उनका घर बांद्रा स्थित लियो स्ट्रीट में है। उन्होंने कहा, "चोर मेरे शयन कक्ष में घूस गया, मैं उस वक्त सो रहा था।"


मोरियो ने अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत वर्ष 1990 में आई फिल्म 'प्यार में कभी-कभी' से की थी। वहीं 'राज' और 'दस कहानियां' ने उन्हें फिल्म जगत में अलग पहचान दी।

 

More from: Khabar
33534

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020