Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

टिप ऑफ द टंग' गलतियां 65 से 92 साल की उम्र में होती

tip of the tongue mistake in the 65 to 92 age

19 जून 2012

वाशिंगटन। अगर आपके साथ अक्सर ऐसा होता है कि आपसे कोई सवाल किया गया है और उसका जवाब आपको आता है लेकिन अब उसका जवाब त्वरित रूप से नहीं दे पा रहे हैं तो फिर आप अकेले नहीं हैं, जिनके साथ ऐसा होता है। मिशिगन विश्वविद्यालय के एक शोध में इस बात की ओर इशारा किया गया है कि 'टिप ऑफ द टंग' गलतियां आमतौर पर 65 से 92 साल की उम्र में होती है। एक शोध के मुताबिक 105 उच्च शिक्षा प्राप्त प्रौढ़ों में 61 फीसदी ने इस तरह की समस्या से ग्रसित होने की बात स्वीकार की है।

इस शोध में शामिल लोगों को बीते 24 घंटे में की गई उनकी यादश्त सम्बंधी गलतियों के बारे में बताया गया। इसके अलावा उनके साथ कई अन्य तरह के परीक्षण किए गए। आधे से अधिक लोगों ने बुद्धिशून्यता की स्थिति का हवाला दिया। ऐसे लोगों ने किसी वाक्य को दोबारा पढ़ने की इच्छा जताई क्योंकि उनका मानना था कि वे उसे भूल चुके हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जब लोगो का परीक्षण प्रयोगशाला में किया गया तो उन्हें अपनी यादाश्त पर आश्रित रहने को कहा गया, जिसमें कम उम्र के वयस्कों ने अपेक्षाकृत अधिक अच्छे परिणाम दिए।


 

More from: Rang-Rangili
31321

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020