Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आज के युवा कलाकार ज्यादा समर्पित : पूनम

today s young artists is most dedicated ponam dhillo

 
30 अगस्त 2012

मुम्बई। अभिनेत्री पूनम ढिल्लन आज के युवा कलाकारों की प्रतिबद्धा और समर्पण की तारीफ करती हुई कहती हैं कि उनके समय में कलाकार ऐसे नहीं होते थे। पूनम ने कहा, " आज के कलाकार अच्छे अभिनय और अच्छा दिखने के प्रति ज्यादा प्रतिबद्ध हैं। वह अपने किरदार में ढलने के लिए मेहनत और प्रयत्न करते हैं। वह फिल्म के सेट पर पुर्नअभ्यास के बाद आते हैं।"


पूनम ने उनके और आज के समय की तुलना करते हुए कहा, " पहले तो कलाकारों का वजन शूटिंग के दौरान ही बढ़ जाया करता था और उन्हें कोई कुछ नहीं कहता था। लेकिन आज, अगर ऐसा होता है तो फिल्म निर्देशक शूटिंग रद्द कर उन्हें वजन कम करने की सलाह देते हैं।"


उनका मानना है कि आज कड़ी प्रतिस्पर्धा की वजह से युवा ज्यादा जिम्मेदार और मेहनती हो गए हैं।

 

More from: Khabar
32544

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020