Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बोलने की आजादी पर सवाल जारी : शंकर

uday-shankar-on-freedom-of-expression
12 मार्च 2013

मुम्बई। स्टार इंडिया के अध्यक्ष उदय शंकर ने मीडिया उद्योग की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के 60 साल बाद भी बोलने की आजादी पर सवाल बरकरार है। शंकर ने कहा, "इस बात हैरान हूं कि मीडिया को कितनी आजादी दी जाए इस बात पर अभी भी कुछ समूह बहस कर रहे हैं।"

फिक्की के मीडिया एवं मनोरजंन समिति के अध्यक्ष शंकर ने मीडिया और मनोरंजन जगत के वार्षिक सम्मलेन 14वें फिक्की-फ्रेम्स 2013 के उद्घाटन के दौरान मुम्बई में यह बात कही।

उन्होंने कहा, "हम सभी इस बात से सहमत हैं कि मीडिया की भूमिका पर सवाल जस का तस बना हुआ है। लेकिन सवाल का अधिकार अपने साथ उकसावे तथा प्रत्युत्तर का अधिकार भी लेकर आएगा। इसके बिना कोई बहस नहीं हो सकती और बिना बहस कोई स्पष्टता नजर नहीं आएगी। लेकिन ऐसा लग रहा है कि हम इस तरफ वापस आ रहे हैं।" 

उन्होंने 'सत्य मेव जयते' शो का जिक्र करते हुए कहा कि जब आमिर ने चिकित्सा व्यवस्था की कमजोरियां गिनाईं तो चिकित्सक इससे दुखी हो गए।

उन्हें फिल्मकार यश चोपड़ा के निधन के बाद फिक्की की मीडिया और मनोरंजन समिति का अध्यक्ष बनाया है।
More from: samanya
34687

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020