Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शह और मात का खेल खेल रहा है संप्रग : भाजपा

upa playing the game check and mate bjp

 
14 जून 2012

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दल राष्ट्रपति चुनाव में साथ शह और मात का खेल खेल रहे हैं। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की 'पूर्व लिखित पटकथा' के अनुसार सब कुछ हो रहा है।

भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यह शह और मात का खेल है, जिसे कांग्रेस व उसके सहयोगी खेल रहे हैं। सब कुछ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पूर्वलिखित पटकथा के अनुरूप हो रहा है।"

कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को अपनी पहली पसंद व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी को दूसरी पसंद बताए जाने के एक दिन बाद भाजपा की यह टिप्पणी आई है। कांग्रेस की इस घोषणा के एक घंटे के अंदर ही सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सहयोगियों तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी व समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रपति पद की दौड़ में तीन अलग नाम पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सुझाए थे।

नकवी ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी राष्ट्रपति चुनावों के लिए आज तक कोई अंतिम नाम नहीं बता पाई है।

उन्होंने कहा, "जो कुछ हो रहा है, उस पर हमारी नजर है। हम कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं और इसके बाद हम अपनी पसंद बताएंगे।"

राष्ट्रपति पद के लिए 19 जुलाई को चुनाव होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जून है।


 

More from: Khabar
31260

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020